हरिद्वार, मार्च 12 -- जनपद में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए 26 मार्च तक चकाचक शौचालय सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर चार माह से स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक शौचालयों की विशेष सफाई और रखरखाव पर फोकस किया जाएगा। यह अभियान गत 11 मार्च से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प हरिद्वार जनपद स्वच्छ हो अपना के तहत संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई, मरम्मत और रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित होंगी। अभियान के दौरान मेरा शौचालय, मेरा सम्मान संदेश के माध्यम से आमजन की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे स...