प्रयागराज, अप्रैल 9 -- उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने जून 2026 सत्रांत परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, पूर्व की परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण अथवा अनुपस्थित रहे छात्र 28 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 29 अप्रैल से परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि तक प्रति प्रश्नपत्र 150 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरे जा सकेंगे। परीक्षा शुरू होने के बाद भी आवेदन की सुविधा रहेगी, लेकिन इसके लिए प्रति प्रश्नपत्र 2500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। विश्वविद्यालय ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष सहित सभी कार्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए अभिव्यक्ति, अध्ययन कार्य और परियोजना कार्य जमा करने की अंतिम त...