मधेपुरा, मार्च 1 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि । बुलडोजर राज, बढ़ते अपराध, व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ शनिवार को भाकपा के तत्वावधान में किसान-मजदूर एवं कार्यकर्ताओ नें प्रखंड मुख्यालय परिसर में हल्ला बोल प्रदर्शन किया। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने प्रखंड कार्यालय के मुख्यद्वार पर ताला जड़ कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा के अंचल मंत्री रमेश कुमार शर्मा ,पूर्व अंचल मंत्री अनिल भारती, वरीय नेता मो सिराज, श्रीमान हांसदा,रौशन यादव, सोनेलाल महतो,अजय राम आदि संयुक्त रूप से कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध, व्याप्त भ्रष्टाचार, भीषण गरीबी से आम लोग त्रस्त है। केन्द्र व राज्य की सरकार लूट, झूठ और नफरत पर आधारित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.