बहराइच, अप्रैल 16 -- फखरपुर, संवाददाता। विकास खंड फखरपुर में भारतीय किसान संघ ने गुरुवार को किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की। ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल सिंह ने 11 सूत्री ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी विनोद कुमार श्रीवास्तव को सौंपा और समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की। अध्यक्ष सतपाल सिंह ने कहा कि जिले में अब तक गेहूं खरीद केंद्र पूरी तरह सक्रिय नहीं हो पाए हैं, जिससे किसान परेशान हैं। सभी केंद्रों को तत्काल क्रियाशील किया जाए। इस वर्ष मौसम की मार से पैदावार में भारी गिरावट आई है। सरकार तत्काल सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दे। सरकारी क्रय केंद्र सक्रिय न होने से किसानों को औने-पौने दाम पर बाजार में उपज बेचनी पड़ रही है। किसान पहचान पत्र बनाने में आ रही समस्याओं का समाधान हो। गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण सत्यापन में परमिट की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.