लखनऊ, सितम्बर 10 -- UP Government Order: यूपी में मिशन कर्मयोगी के तहत सरकारी कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे आनलाइन प्रशिक्षण को लेकर सरकार ने अब सख्ती दिखाई है। यूपी के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को 11 सितंबर को कम से कम दो कोर्स पूरा करना अनिवार्य किया गया है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने विभागों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय में प्रशिक्षण पूरा कराने के दौरान कोई अन्य विभागीय बैठक आदि आयोजित न की जाए, ताकि कर्मचारी प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित कर सकें। उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (उपाम) की ओर से 7 सितंबर तक की प्रगति के आधार पर सरकार को दी गई रिपोर्ट में सामने आया है कि प्रदेश के सभी विभागों में 19,13,051 कर्मचारी हैं। इनमें 18,50,835 एक्टिव यूजर और 62,212 सक्रिय नहीं हैं। यह भी पढ़ें- मंत...