प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 10 -- प्रतापगढ़। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार 11 सितबंर को जिले के सभी सरकारी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के चलते सरकारी बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। हड़ताल के समर्थन में बैंक अधिकारी और कर्मचारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के सामने सुबह 10:30 बजे सभा और प्रदर्शन करेंगे। यूएफबीयू के संयोजक नरेंद्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना, पीएलआई में समानता तथा पेंशन का अपडेशन शामिल है। उन्होंने कहा कि मांगों के समाधान के लिए बैंक कर्मचारी और अधिकारी एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- 5 दिवसीय बैंकिंग पर गतिरोध बरकरार, 11 सितंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल कायम प्रदर्श...