जमशेदपुर, अगस्त 30 -- जमशेदपुर । पांच दिवसीय बैंकिंग सेवा की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन ने 11 सितंबर 2026 को देशव्यापी एकदिवसीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल तथा मांगों का समाधान नहीं होने की स्थिति में 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इन आंदोलनात्मक कार्यक्रमों में ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की भी भागीदारी रहेगी। पांच दिवसीय बैंकिंग, निष्पक्ष पीएलआई और अन्य लंबित मांगों को लेकर यह आंदोलन अब व्यापक रूप लेता दिखाई दे रहा है।झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों से 5-दिवसीय बैंकिंग और निष्पक्ष पीएलआई की मांग के समर्थन में एकजुट रहने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात...