नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- राजधानी दिल्ली में इन दिनों गहमागहमी अपने चरम पर है। सड़कों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। हर तरफ बैरिकेडिंग और पुलिस की चौकसी यह सब हो रहा है। 18वें ब्रिक्स (BRICS) समिट की तैयारियों के चलते। इस बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन को देखते हुए दिल्ली सरकार ने शुक्रवार 11 सितंबर को स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि 11 सितंबर के बाद वीकेंड पड़ने की वजह से छात्रों और कर्मचारियों को लगातार तीन दिन की राहत मिलने जा रही है। दरअसल, शिक्षा निदेशालय ने अपने अधीन आने वाले सभी स्कूलों और दफ्तरों के लिए एक सर्कुलर जारी करते हुए बताया कि सरकारी स्कूल, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल सब इस दिन बंद रहेंगे। इसी तरह केंद्र सरकार के दिल्ली और नई दिल्ली स्थित तमाम कार्यालय...