आगरा, दिसम्बर 13 -- दिल्ली में 11 साल थाना रणहौला इलाके में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में भगोड़ा घोषित अपराधी कासगंज जिले में छिपा हुआ था। इस केस पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच लगातार मॉनीटिरिंग कर रही थी। जैसे ही पुलिस को भनक लगी कि भगोड़ा अपराधी कासगंज में रह रहा है तो क्राइम ब्रांच ने उसकी गिरफ्तारी का जाल बिछाया। पुलिस टीम उसे दिल्ली ले गई। बताया गया है कि, वर्ष 2014 में रणहौला थाना क्षेत्र में एक नाले में एक व्यक्ति की लाश मिली थी। मृतक के चेहरे व सिर पर चोटें लगीं, जिसकी पहचान राकेश उर्फ भगत के रूप में हुई थी। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की तो इसमें हत्या आरोपी के रूप में लखन सिंह निवासी भवली जिला करौली राजस्थान का पता चला। लखन सिंह घटना के बाद से दिल्ली छोड़कर भाग गया। जिस पर थाना पुलिस ने उसकी तलाश राजस्थान में की तो वहा...