चंदौली, अगस्त 21 -- पीडीडीयू नगर(चंदौली), संवाददाता। मुगलसराय पुलिस और सर्विलांस टीम ने करीब 11 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अपहरण के आरोपी दिलीप कुमार कुशवाहा को बिहार के पटना जिले के दानापुर से बीते गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र के बनखारा गांव का रहने वाला है। साल 2015 में केंद्रीय विद्यालय, मानसनगर के गेट के पास से युवक के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में वांछित था।

मुआमले की जानकारी पुलिस के मुताबिक 13 जनवरी 2015 को पवन कुमार भारूका का पुत्र पीयूष भारूका घर से निकला था। इसके बाद उसकी स्कूटी केंद्रीय विद्यालय मानसनगर के गेट के पास चाबी लगी अवस्था में लावारिस मिली थी। 16 जनवरी को परिजनों के मोबाइल पर अपहृत पीयूष के मोबाइल नंबर से फिरौती के लिए फोन आया। फोन करने वाले ने पीयूष...