बदायूं, जुलाई 23 -- बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने 11 साल से फरार चल रहे हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी पर अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला 2015 का है। क्षेत्र के गांव उलैया निवासी शाकिर अंसारी पर अपने 20 वर्षीय भतीजे मुस्ताक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा था। इस घटना के बाद से शाकिर फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की ओर से वारंट जारी किया गया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मोतीपुर में बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना पुलिस की पांच टीमें शाकिर की तलाश में जुटी हुई थीं। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी शाकिर अंसारी को हैदलपुर गांव के पास से धर दबोचा।...