बगहा, जून 13 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुंदल कृष्णन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश पूरी तरह बदल गया है। विकास के दौड़ में बिहार ने भी लंबी छलांग लगाई है। वे गुरुवार को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा की सरकार बनी थी तो। उन्हें लचर भारत मिला था। अर्थव्यवस्था, विदेश नीति, आंतरिक सुरक्षा की सही जानकारी नहीं मिल रही थी। लेकिन प्रधानमंत्री ने देश के विकास के लिए स्पष्ट नीति बनाई। भाजपा सरकार का हर निर्णय सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के भाव से हुआ। सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि आज भारत दुनिया के तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ...