संभल, सितम्बर 27 -- घर से नाराज होकर 11 साल पहले लापता हुई किशोरी को बनियाठेर थाना पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलवा दिया। वर्ष 2015 में घर छोड़कर गई किशोरी अब करीब 26 वर्ष की हो चुकी है। पुलिस ने उसे बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव से बरामद किया। लंबे समय बाद युवती के मिलने से परिवार को राहत मिली है। पुलिस ने बताया कि बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव निवासी उसके भाई ने 11 अगस्त 2015 को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी बहन, जिसकी उम्र उस समय करीब 15 वर्ष थी, बिना बताए घर से कहीं चली गई है। यह भी पढ़ें- 14 साल बाद परिवार से मिली बेटी, परिजन मान चुके थे मृत शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 268/2015 धारा 363 आईपीसी के तहत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। लापता किशोरी की तलाश के लिए पुलिस ने उस समय ...