उरई, सितम्बर 9 -- उरई। संवाददाता डकोर गांव निवासी किसान रघुवीर यादव के 11 साल पुराने जमीनी विवाद में सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रत्यूष प्रकाश की अदालत ने किसान के पक्ष में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने विवादित बैनामे को निरस्त कर किसान को भूमि पर कब्जा दिलाने का आदेश दिया है। किसान ने 7 जुलाई 2015 को वाद दायर कर बताया था कि आराजी संख्या 1935 की जमीन पर दूसरे पक्ष ने कब्जा कर लिया है। आरोप था कि लालाराम ने अपने हिस्से से अधिक रकबा का बैनामा कर दिया, जिससे उसकी जमीन भी उसमें शामिल हो गई। करीब 11 साल चले ट्रायल के बाद बुधवार को दोनों पक्षों की बहस सुनकर कोर्ट ने वादी के पक्ष में फैसला सुनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...