11 साल के मूक बाधिर कांवड़िये को पुलिस ने पिता से मिलवाया
मेरठ, अगस्त 11 -- 11 साल का मूक-बधिर कांवड़िया मेरठ के परतापुर में परिजनों से बिछड़ गया। पुलिस को मेरठ साउथ मेट्रो-रैपिड स्टेशन के पास बच्चा मिला। घटना की जानकारी होते हुए एसएसपी ने एसओजी टीम को रात को ही कार्रवाई और बच्चे के परिजनों की तलाश में लगा दिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्चे के पिता को खोज निकाला। पुष्टि करने के बाद बच्चे की सुपुर्दगी दी गई है। तेजराम बदायूं के संजरपुर अलापुर का निवासी है और वर्तमान में परिवार के सथ गाजियाबाद टीला मोड इलाके में रह रहा है। तेजराम अपने मूक बधिर 11 साल के बेटे भोलू और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गए थे। यह भी पढ़ें- कांवड़ लेने आया मासूम बिछड़ा, पुलिस ने परिजनों को मिलाया रविवार रात को मेरठ के परतापुर इलाके में भोलू परिजनों से अलग हो गया। इस दौरान देररात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.