नई दिल्ली, जुलाई 4 -- 11 साल की उम्र के ज्यादातर बच्चे पढ़ाई, होमवर्क या भी वीडियो गेम्स में बिजी रहते हैं, लेकिन अथर्विक की कहानी अलग है। 11 साल की उम्र में अथर्विक एक कंपनी बनाने में जुट गए थे। यह उन्होंने किसी के कहने पर या स्कूल प्रोजेक्ट के लिए नहीं किया , बल्कि इसलिए क्योंकि उन्होंने ऐसी समस्या देखी, जिसे ज्यादातर लोग सामान्य मान चुके थे। उनके एक आइडिया से उन्होंने ना सिर्फ अपनी किस्मत बदली बल्कि करोड़ों का कारोबार खड़ा कर दिया। उनकी कहानी सिर्फ कम उम्र की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने यह साबित किया है कि सफल उद्यमी बनने के लिए इंजीनियरिंग, MBA या कई साल का कॉर्पोरेट अनुभव होना जरूरी नहीं है।किस कंपनी के हैं संस्थापक आज अथर्विक ZOZO Connect नाम के स्टार्टअप के संस्थापक हैं, जिसकी वैल्यूएशन करीब 25 करोड़ र...