संवाददाता, सितम्बर 24 -- उत्तर प्रदेश के बलिया के रतसर इलाके के एक गांव की रहने वाली छात्रा के साथ रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने सोमवार को दुष्कर्म किया। खून बहने की वजह से जब उसकी हालत खराब हो गई तो उसे अस्पताल पहुंचाकर फरार हो गया। छात्रा को महिला अस्पताल और फिर आजमगढ़ पहुंचाया गया। इलाज के बाद मंगलवार को लौटी छात्रा और उसके परिवारीजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा सोमवार की सुबह करीब आठ बजे घर से साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी। छात्रा के परिवारीजनों का कहना है कि पड़ोस का ही रिश्ते में चाचा लगने वाला 19 साल का युवक रास्ते में बाइक से पहुंचा। उसने बहाना बनाकर छात्रा की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.