बांका, अप्रैल 8 -- बांका, निज संवाददाता। जिले में कल्याण विभाग की ओर से संचालित हो रहे डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में 11 वीं कक्षा के नामांकन हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इसको लेकर राज्य मुख्यालय से जारी आदेश के बाद मंगलवार को बांका समाहरणालय परिसर में जिला कल्याण पदाधिकारी अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी और सभी प्रखंडों के नोडल विकास मित्रों के साथ एक बैठक करते हुए नामांकन को लेकर होने वाली तैयारियों से जुड़ी बैठक भी की गई।बैठक में जिले के सभी 193 विकास मित्रों को कम से कम 5 आवेदन अपनी ओर से आमंत्रित करवाने का टास्क दिया गया है। मालूम हो कि जिले में दो आंबेडकर आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं,एक धोरैया के चपरी , जहां केवल छात्राओं का ही नामांकन होता है और दूसरा चांदन के ताराकुरा में जहां की सहशिक...