गोरखपुर, अप्रैल 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में बुधवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज हुआ। इसमें 11 विभाग मिल कर संचारी रोगों पर नियंत्रण करेंगे। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिलाधिकारी कार्यालय से जनजागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 10 से 30 अप्रैल तक जिले में दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक करेंगे। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि अभियान में नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा-शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना विभाग और उद्यान विभाग साथ मिलकर काम करेंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...