गोरखपुर, जून 3 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बुधवार को होने वाली कार्य परिषद की अहम बैठक में 11 विभागों में नियुक्त हुए शिक्षकों का लिफाफा खुल सकता है। इसके अलावा 15 प्रोफेसर को पदोन्नति का रास्ता साफ होगा। इन्हें सीनियर प्रोफेसर बनाया जाएगा। इसे लेकर विवि प्रशासन ने कार्य परिषद का एजेंडा जारी कर दिया है। कार्य परिषद की बैठक में वित्त समिति, विद्या परिषद और परीक्षा समिति की बैठकों में लिए गए निर्णयों पर मुहर भी लगेगा। वहीं, कई विभागों में सहायक आचार्य, सहयुक्त आचार्य और आचार्य पदों पर इंटरव्यू हो चुका है। इसमें अर्थशास्त्र, मध्यकालीन इतिहास, कंप्यूटर साइंस, प्रा​णि विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, मनोविज्ञान, भूगोल, प्राचीन इतिहास एवं वा​णिज्य जैसे विषय शामिल हैं। इन्हीं विषय के नियुक्त शिक्षकों...