रामपुर, जून 5 -- ओवरलोड, हाईस्पीड और अवैध रूप से संचालित होने वाले वाहनों के खिलाफ गुरुवार की रात फिर अभियान चलाया गया। पीटीओ होरीलाल वर्मा ने अपनी टीम के साथ रात करीब 12 बजे अभियान शुरू किया, जो सुबह छह बजे तक चला। इस दौरान ओवरलोड मिलने पर 11 वाहनों को सीज किया गया। जबकि एक बस का भी चालान किया। इस कार्रवाई के दौरान करीब आठ लाख रुपये का राजस्व वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...