भदोही, मई 2 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया। साथ ही सात लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया गया। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 250 दो पहिया तथा 35 चार पहिया सहित कुल 285 वाहनों का चालान किया। साथ ही तीन लाख 37 हजार का समन करते हुए एक वाहन को सीज कर दिया गया। गोपीगंज के एसआई पारसनाथ यादव ने गांधी से तीन, भरतपुर से दो वारंटी तथा सोनिया तालाब से एक वारंटी, कोइरौना के एसआई काशीनाथ यादव ने खेमापुर, भदोही कोतवाली पुलिस ने लालीपुर से एक वारंटी समेत कुल 11 को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- शांति भंग में सात का चालान उधर, कोइरौना पुलिस ने बारी से एक, धनतुलसी से एक, सराय छत्रशाह से तीन, औराई ने सहसेपुर से एक, सुरियावां ने खरगपुर से एक व्यक्ति समेत कुल सात लोगों को शांति भंग की आशंका मे...