मैनपुरी, मार्च 20 -- मैनपुरी। 11 वर्ष पूर्व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हुई गणित-विज्ञान भर्ती में रिक्त पदों के लिए शुक्रवार को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भर्ती प्रक्रिया के लिए रिक्त 17 में से 15 पदों पर चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। दो अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र तकनीकी समस्या के कारण रोक दिए गए। दो पदों के लिए उच्चाधिकारियों से राय मांगी गई है। नियुक्ति पत्र मिले तो शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। उत्तर प्रदेश शासन ने 11 वर्ष पूर्व 2013 में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 29 हजार शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। वर्ष 2015 में भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई। भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश भर में रिक्त पदों के लिए कुछ अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। वर्ष 2015 में कोर्ट ने रिक्त पदों पर अभ्यर...