रांची, जून 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरा होने पर रविवार को प्रेसवार्ता रखी गई। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि 11 वर्षों में देश के हर क्षेत्र का सर्वागीण विकास हुआ है। गरीब, किसान, महिला, नौजवान, विद्यार्थी सहित संपूर्ण परिवार के कल्याण और उत्थान के लिए मोदी सरकार ने कार्य किया है। परिवार के साथ राष्ट्र की भी उत्तरोत्तर प्रगति हो, इस दिशा में प्रधानंत्री के नेतृत्व में लंबी लकीर खींची गई। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कई बड़े कार्य हुए। रांची को भी मोदी सरकार ने अनेक उपलब्धियां दी हैं। इनमें रातू रोड का एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है। इसके अलावा झारखंड के आधा दर्जन रेलवे स्टेशनों का अमृत स्टेशन के तहत विकास, दर्जनों रेलवे अंडरपास...