बुलंदशहर, अप्रैल 6 -- बुलंदशहर, अनिल शर्मा। खानपुर क्षेत्र के गांव पाली परतापुर में रुपये के लेन-देन के विवाद में 11 साल की मासूम भतीजी के सामने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक के साथी पर गांव में जाकर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। चर्चा है कि घटना की जानकारी देने थाने पहुंचे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तनाव की स्थिति में गांव में नरसेना, आहार, बीबीनगर, औरंगाबाद, स्याना थाना से पुलिस फोर्स पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी दीपक पुत्र राजू (28 वर्ष) सोमवार सुबह करीब 10 बजे खानपुर बाजार से सामान लेने आया था और करीब 11 बजे सामान लेकर अपनी पारिवारिक भतीजी आंशिक (11 वर्ष) के साथ स्कूटी से वापस अपने गांव जा रहा था।...