गंगापार, मार्च 2 -- कच्ची महुआ की शराब के खिलाफ मऊआइमा पुलिस ने अभियान चला कर एक शराब निर्माता को 11 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।मऊआइमा थाना के सब इंस्पेक्टर आयुष सिंह, कुंवर गौरव सिंह तथा विवेक कुमार ने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ सोमवार को विशम्भरपुर में कच्ची महुआ की शराब निर्माण की सूचना पर छापामारी की जिससे शराब निर्माता अपने अपने घरों में ताला बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने छापा मारी के दौरान जंगी लाल द्वारा बनाई शराब की भट्ठी को नष्ट कर मौके से कच्ची शराब बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...