पीलीभीत, जुलाई 17 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने लंबे समय से एक ही पटल पर कार्यरत 11 लिपिकों का तबादल/पटल परिवतर्न किया है। सहायक मुख्य राजस्व लेखाकार हेमा गुप्ता को तहसील सदर में न्याय लिपिक, बीसलपुर तहसील में तैनात न्याय लिपिक विशाल मोहन सक्सेना को कलेक्ट्रेट में सहायक मुख्य राजस्व लेखाकार बनाया है। वे एडीएम वित्त के आशुलिपिक का अतिरिक्त कार्य भी देखेंगे। सदर तहसील में सहायक राजस्व लेखाकार शमां पाण्डेय सदर में प्रतिलिपिक, सहायक राजस्व लेखाकार ज्योति सिंह को न्याय लिपिक तहसीलदार न्यायिक, संजीव कुमार सक्सेना को राजस्व लेखाकार बीसलपुर भेजा गया है। सहायक राजस्व लेखाकार दुर्गेश माधव उपाध्याय को राजस्व लिपिक तहसील बीसलपुर, तहसील पूरनपुर के सहायक राजस्व लेखाकार देवेश झा को न्याय लिपिक पूरनपुर और कलेक्ट्रेट के प्रतिलिपिक राजस्व अभिलेखागार ...