सहरसा, मई 14 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बलवाहाट थाना क्षेत्र के बसतपुर बायपास वार्ड संख्या-03 से रामपुर दुर्गा मंदिर तक अज्ञात चोरों द्वारा 11 केवी लाइन के विद्युत तार एवं ट्रांसफार्मर के क्वाइल की चोरी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से बिजली विभाग को करीब 6 लाख 16 हजार रुपये से अधिक की क्षति हुई है। वहीं इलाके की विद्युत आपूर्ति भी पूरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, बलवाहाट के कनीय विद्युत अभियंता बिनोद कुमार पासवान द्वारा बलवाहाट थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- 11 लाख केवी लाइन विद्युत तार चोरी आवेदन के अनुसार, 10 मई 2026 की शाम लगभ...