11 लाख की आठ किलो चांदी जीआरपी ने की बरामद
भागलपुर, जून 27 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी की टीम ने 11 लाख 31 हजार 990 रुपये की आठ किलो चांदी के जेवर के साथ मिरजानहाट वारसलीगंज निवासी अजीत कुमार को हिरासत में लिया है। घटना की सूचना जीआरपी की टीम ने आयकर विभाग और जीएसटी की टीम को दी। सात घंटे तक इस मामले में आयकर और जीएसटी विभाग की टीम ने जेवर के साथ हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की है। आरोपी के पास से अनंत राम लेन सोनापट्टी के नाम से एक रसीद मिली है। दुकानदार का दोनों मोबाइल ऑफ आ रहा है। आयकर विभाग के उप निदेशक अन्वेषण कुमारी सुनीता ने जीआरपी की टीम को बरामद जेवर को जब्त कर अगले आदेश तक सुरक्षित रखने का आदेश दिया है।जीआरपी इंस्पेक्टर मो. नसीम अहमद ने बताया कि गुरुवार की दोपहर में सघन जांच पड़ताल की जा रही थी। इसी क्रम में रामपुर हाट-गया पै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.