नवादा, फरवरी 3 -- वारिसलीगंज, निसं। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की हाजीपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात के वार्ड सदस्य व सचिव द्वारा नाजायज तरीके से मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से संबंधित नल जल की 11 लाख रुपए की निकासी कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पंचायत सचिव सुधांशु कुमार के आवेदन पर वार्ड सात के वार्ड सदस्य पिंटू रविदास तथा वार्ड सचिव विनोद कुमार को राशि गबन करने का आरोपित बनाया गया है। हालांकि प्राथमिकी दर्ज होने के पूर्व ही सचिव की मृत्यु हो गई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि उक्त दोनों सदस्यों के संयुक्त हस्ताक्षर से वार्ड सात के वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति के खाते से क्रमशः 6 एवं 19 सितंबर 2022 को रुपए की निकासी की गई थी। यह राशि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से संबंधित नल जल की राशि थी, जिसे बिना धरातल पर कार्य किए ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.