मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को सुविधाजनक तीर्थयात्रा उपलब्ध कराने के लिए आईआरसीटीसी ने छह ज्योतिर्लिंग और शिरडी दर्शन के लिए विशेष पर्यटक ट्रेन चलाने की घोषणा की है। भारत सरकार के 'देखो अपना देश' और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' अभियान के तहत यह गौरव ट्रेन 11 मई को झारसुगुड़ा से 11 रात और 12 दिनों की आध्यात्मिक यात्रा पर रवाना होगी।आईआरसीटीसी के मुख्य पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए यात्रा को तीन श्रेणियों इकॉनमी, स्टैंडर्ड और कम्फर्ट क्लास में विभाजित किया गया है। इकॉनमी क्लास का प्रति यात्री किराया 23,315 रुपये निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- सात ज्योर्तिलिंग का दर्शन कराने भारत गौरव ट्रेन रवाना इसमें स्लीपर क्लास में र...