11 राज्यों से कांधला में एक खाते में आए 1.39 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज
शामली, सितम्बर 10 -- शामली। साइबर ठगी की रकम के लेनदेन का मामला अब कांधला तक पहुंच गया है। समन्वय पोर्टल पर मिली शिकायत की जांच में एक बैंक खाते में अलग-अलग राज्यों से 1.39 लाख रुपये पहुंचने का मामला सामने आया है। रकम के ट्रेल की पड़ताल में खाता कांधला निवासी मुशर्रफ हसन पुत्र रफाउल हसन के नाम पर मिला। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच के बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाने के उपनिरीक्षक राहुल सांगवान ने समन्वय पोर्टल से मिले इनपुट की जांच की। बैंक से प्राप्त विवरण खंगालने पर सामने आया कि 16 मई 2026 को बैंक ऑफ बड़ौदा के एक खाते में देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार रकम पहुंची थी। एक ही दिन में कई राज्यों से हुए इन लेनदेन ने पुलिस का ध्यान खींचा।
इन 11 राज्यों से आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.