गढ़वा, अप्रैल 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय -सह- मॉडल करियर सेंटर द्वारा शनिवार को जिला नियोजन कार्यालय परिसर में एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित इस भर्ती कैंप में कुल तीन प्रतिष्ठित निजी नियोक्ताओं ने विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी रिक्तियां उपलब्ध कराईं। उनमें श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस, गढ़वा, केवी ह्यूमन रिसोर्स सर्विस गुजरात और टू कॉम्स कंसल्टेंसी कोलकाता शामिल हैं। इन नियोक्ताओं द्वारा विभिन्न पदों के लिए रिक्ति उपलब्ध कराई गई। कैंप में 100 से अधिक बेरोजगार युवक, युवतियों ने भाग लिया। कुल 20 लोगों को शॉर्टलिस्टेड कर 11 युवक-युवतियों को ऑफर लेटर दिया गया। यह भी पढ़ें- युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका, इग्नू मेगा प्लेसमेंट ड्राइव 29 ...