सहरसा, अगस्त 14 -- लंबित वेतन भुगतान की मांग सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को पिछले 11 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण असंतोष बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को एसएनएस आरकेएस महाविद्यालय के अतिथि शिक्षकों ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन कर लंबित वेतन के भुगतान की मांग की। अतिथि शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ. लीना ने सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द भुगतान कराने की अपील की। डॉ. लीना ने कहा कि शिक्षा के विस्तार और नए शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन कार्यरत अतिथि शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि 11 माह से वेतन लंबित रहने से सैकड़ों शिक्षक और उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। नियुक्ति के बाद से ही भुगतान नहीं होने के कार...