कोडरमा, जून 1 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो। प्रखंड कार्यालय मरकच्चो में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटरों को पिछले 11 माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण उनके समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। मानदेय नहीं मिलने से कर्मियों और उनके परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों ने बताया कि वे नियमित रूप से प्रखंड कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। लंबे समय से भुगतान लंबित रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई, घर का किराया, बिजली बिल तथा अन्य आवश्यक खर्चों का वहन करना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- मानदेय नहीं मिलने से सहिया साथी व कर्मियों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न कई कर्मी परिवार चलाने के लिए कर्ज लेने को मज...