जमशेदपुर, अगस्त 10 -- फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की झारखंड प्रदेश कमेटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य के जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों की आर्थिक स्थिति सुधारने की मांग की है। प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष मोहन साव पारस के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को शनिवार को एयरपोर्ट पर सौंपे गये ज्ञापन में 11 माह से लंबित एनएफएसए के खाद्यान्न के कमीशन का भुगतान करने और 25,400 दुकानदारों को प्रतिमाह पांच हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की मांग की गई है। एसोसिएशन ने कहा कि राज्य में करीब 25,400 दुकानदार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाने में जुटे हैं। इसके बावजूद लंबे समय से कमीशन का भुगतान नहीं होने से दुकानदार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में डीलरों को महज 1.50 रुपये प्रति ...