पटना, अप्रैल 12 -- राज्य में 11 महीने (अप्रैल 2025 से फरवरी 2026) में छह लाख 11 हजार 889 मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 5.55 लाख ऑपरेशन के लक्ष्य के विरुद्ध फरवरी तक ही इसे पार कर लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कहा है कि बिहार में नेत्र सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए नेत्र सहायक के 220 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने रविवार को बताया कि राज्य के 26 जिला अस्पतालों सहित राजेन्द्र नगर स्थित अतिविशिष्ट नेत्र अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। एक अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक 10 लाख 81 हजार 928 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें से दो लाख 73 हजार 264 दृष्टिदोष से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया गया। राज्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.