नई दिल्ली, फरवरी 18 -- Saturn Horoscope Shani Rashifal Asta, शनि मीन राशि में अस्त: कर्मफलदाता शनि का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि की चाल बदलने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखा जाता है। किसी राशि पर शनि का पीजिटिव इफेक्ट पड़ता है तो किसी राशि पर शनि का नेगेटिव प्रभाव भी देखने को मिलता है। शनि बेहद ही धीमी स्पीड में अपनी चाल में बदलाव करते हैं। इस समय मीन राशि में शनि बैठे हुए हैं और उदय अवस्था में गोचर कर रहे हैं। बस कुछ ही दिनों में शनि की चाल बदलने जा रही है। शनि गुरु की मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं। शनि का अस्त होना कुछ राशियों के लिए धन लाभ व नए मौके लेकर आ सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शनि 11 मार्च 2026 से अस्त होने जा रहे हैं। इस बाद शनि लगभग 76 दिनों के लिए अस्त स्थिति में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ...