बस्ती, मार्च 7 -- बस्ती। जिले के खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलने जा रहा है। 11 मार्च से राज्य सरकार के निर्देशन में खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता होगी। इस आयोजन में कुल नौ खेल में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।जिला क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता 11 मार्च को, जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता, जिला स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता पांच ग्रीको और पांच फ्री स्टाइल 12 व 13 मार्च को, जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता, जिला स्तरीय बालक-बालिका एथलेटिक्स के 10-10 खेल, जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वालीबॉल प्रतियोगिता, जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बास्केटबॉल और जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रत...