मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में पीजी में दाखिले के लिए पोर्टल 11 मार्च से फिर खुलने की उम्मीद है। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह का कहना है कि सत्र 2022-25 के जिन छात्रों के पेंडिंग रिजल्ट क्लीयर हुए हैं, उनके लिए पोर्टल खोला जायेगा। बीआरएबीयू में 10 मार्च तक दूसरी मेरिट लिस्ट का दाखिला लिया जाना है। दूसरी लिस्ट में 689 छात्रों के नाम हैं। पहली लिस्ट में 6700 छात्रों का दाखिला लिया गया था। पीजी में 11 हजार सीटें हैं, जिनके लिए 22 हजार 562 छात्रों ने आवेदन किया है। स्नातक में कई छात्रों के रिजल्ट पेंडिंग होने के कारण उनके रिजल्ट बाद में ठीक हुए, जिस वजह से पोर्टल फिर खोला जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...