गोंडा, मार्च 5 -- गोण्डा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही 11 मार्च को जनपद के दौरे पर आएंगी। वह सर्किट हाउस में पूर्वाह्न 11 बजे से महिला संबंधी शिकायतों की जनसुनवाई करेंगी। इस दौरान पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याओं और शिकायतों को सीधे आयोग की सदस्य के समक्ष रख सकेंगी। जनसुनवाई के बाद वह महिला अपराधों की स्थिति तथा महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने जनपद की पीड़ित महिलाओं से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.