नई दिल्ली, जून 10 -- निसान इंडिया के लिए मई में एक अच्छी और एक बुरी खबर आई। दरअसल, उसकी ऑल न्यू 7-सीटर ग्रेवाइट MPV को एक भी ग्राहक नहीं मिला। तो दूसरी तरफ, एक कार जिसका पिछले 11 महीने से खाता नहीं खुला था, उसे खरीदने के लिए अचानक ग्राहक टूट पड़े। हम यहां निसान के पोर्टफोलियो की सबसे लग्जरी, प्रीमियम और महंगी कार एक्स-ट्रेल की बात कर रहे हैं। दरअसल, इस कार को पिछले महीने 20 ग्राहक मिली। इस कार की सेल्स जून 2025 से अप्रैल 2026 तक 00 यूनिट पर सिमटी थी। ये D1-सेगमेंट की SUV है, जिसे कंपनी सिंगल वैरिएंट में बेचती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 49.92 लाख रुपए है। मौजूदा एक्स-ट्रेल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंसनिसान ने एक्स-ट्रेल को भारतीय ग्राहकों को एक प्रीमियम एक्सपीरियंस देने के इरादे से पेश किया था। इसकी कुछ प्रमुख खूबियां हैं। जैसे कि इसमें मॉडर्न...