संभल, मई 13 -- गवां। रजपुरा में 11 महीने से मानदेय और ईपीएफ भुगतान न मिलने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बुधवार से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल और धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।

आरोप और हड़ताल की चेतावनी जिलाधिकारी को भेजे गए ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने आरोप लगाया कि उनका 11 महीनों का मानदेय रोका गया है। आरोप है कि जबकि बीडीओ उनके भुगतान की रकम निकालकर सरकारी गाड़ी में डीजल भरवा रहे हैं। रोजगार सेवकों का कहना है कि जब उन्होंने मनरेगा कार्यालय में अपने बकाया वेतन और ईपीएफ को लेकर सवाल उठाए तो खंड विकास अधिकारी आगबबूला हो गए। आरोप है कि बीडीओ ने पुलिस बुलाकर रोजगार सेवकों पर मानसिक दबाव बनाया और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने तक की धमकी ...