11 महीने से खराब सोलर वाटर पंप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, मई 24 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत बलियरी के दक्षिण टोला में वर्ष 2020-21 में जल निगम की तरफ से स्थापित सोलर वाटर पंप पिछले 11 महीनों से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- 11 महीने से सोलर वाटर पंप खराब, ग्रामीणों में आक्रोशग्रामीणों की समस्याएं ग्रामीणों ने कहा कि सोलर वाटर पंप से करीब 50 परिवारों के लगभग 200 लोगों को पेयजल आपूर्ति होती थी, लेकिन पंप खराब होने के बाद लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। कई परिवार दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या की शिकायत कई बार ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.