एक संवाददाता, फरवरी 11 -- बिहार में बीए में पढ़ने वाली एक छात्रा ने एक युवक पर संगीन आरोप लगाए हैं। छात्रा का आरोप है कि उसके साथ 30 बार रेप किया गया है। अब छात्रा ने इस मामले में 7 लोगों पर केस दर्ज करवाया है। पूरा मामला पश्चिम चंपारण जिले के नौतन का है। आरोप है कि नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव की बीए की छात्रा को डरा-धमकाकर 11 माह में 30 बार दुष्कर्म किया। छात्रा ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। यह भी कहा जा रहा है कि इस घटना को लेकर हुई पंचायती में आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया, लेकिन बाद में मुकर गया। सोमवार को छात्रा ने मामले में मंगलपुर कला के वार्ड-2 के सनवर आलम समेत उसके परिवार के सात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। स्थानीय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मामले में सनवर आलम के अलावा उसके परिवार के इस्माइल मियां, बबिया खा...