किशनगंज, मार्च 28 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने गुरुवार को देर रात तक एक और कार्रवाई करते हुए नेपाल से भारत की ओर तस्करी के नियत से लाये जा रहे 11 मवेशियों को जप्त कर लिया। यह कार्रवाई सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 12 वीं बटालियन की डी कंपनी कंचनबाड़ी के जवानों द्वारा पीलर संख्या 146 के नजदीक सीमा से करीब 500 मीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र से की गई है। जबकि गुरूवार सुबह के समय भी डी कंपनी के जवानों ने ही तस्करी के नियत से नेपाल से भारत लाये जा रहे तीन मवेशियों को जप्त किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 वीं वाहिनी डी कंपनी के एसएसबी जवान जब बॉर्डर पर गश्ती दे रहे थे तभी गुरूवार की देर रात करीब सवा दो बजे पीलर संख्या 146 के आसपास जवानों को कुछ हलचल दिखाई दी जब जवानों ने उस और बढ़ कर देखा तो जवानों को...