पीलीभीत, जनवरी 6 -- पीलीभीत। बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का भी अंतिम प्रकाशन मंगलवार को होगा। इसमें करीब 3140 मतदाता अनंतिम तौर पर थे। अंतिम प्रकाशन से पूर्व मतदाता सूचियों के पहुंचने पर इनको व्यवस्थित किया गया। मतदाताओं की सही तस्वीर आज मंगलवार को स्पष्ट हो जाएगी। बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन पूरा कराने के लिए पिछले दिनों से कवायद चल रही थी। इसी क्रम में तय हुआ था कि मतदाता केंद्र इस तरह से बनाए जाएंगे कि किसी भी मतदाता को 16 किलोमीटर से अधिक दूरी मतदान करने के लिए तय न करनी पड़े। जिले में 11 मतदेय स्थल और सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार आठ के बजाए 11 मतदेय स्थल हो गए है। जिससे मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अधिक दूरी तय नहीं ...