लातेहार, मई 7 -- लातेहार। लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु विधायक प्रकाश राम द्वारा जनता दरबार आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में पत्र जारी कर उपायुक्त लातेहार को कार्यक्रम की जानकारी दी गई है।

कार्यक्रम की तिथि जारी कार्यक्रम के अनुसार बालूमाथ, लातेहार, बारियातू एवं चंदवा प्रखंड कार्यालय परिसर में अलग-अलग तिथियों पर जनता दरबार लगाया जाएगा, जहां आम लोग अपनी समस्याएं सीधे विधायक के समक्ष रख सकेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना बताया गया है।

जनता दरबार का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 मई 2026 को बालूमाथ प्रखंड कार्यालय, 12 मई 2026 को लातेहार प्रखंड कार्यालय, 15 मई 2026 को बारियातू प्रखंड कार्यालय तथा 20 मई 2026 क...