अयोध्या, मई 12 -- धर्मनगर। सीबीएसई से सम्बद्ध एलएसडीपी पब्लिक स्कूल में बुधवार आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव में संस्थापक धर्मदत्त पाठक की ओर से 11 विवाह योग्य कन्याओं को 25-25 हजार की आर्थिक मदद का चेक प्रदान किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार विद्यालय प्रबंधक एवं आयोजन समिति ने बताया कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे प्रेरक कार्य भी कार्यक्रम की विशेष आकर्षण होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...