बिहारशरीफ, मई 22 -- 11 बालू घाटों की 25 जून को होगी ऑनलाइन नीलामी जिले के 24 में से 13 घाटों की हो चुकी है बंदोबस्ती निविदा डाउनलोड कर एक जून तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन फोटो : बालू-बालू का ढेर। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एक बार फिर से खनन विभाग जिले के बालू घाटों को नीलाम करने की तैयारी में जुट गया है। जिले में चिन्हित 24 में से 13 घाटों की बंदोबस्ती हो चुकी है। बाकी बचे 11 घाटों के लिए 25 जून को ऑनलाइन बोली लगायी जाएगी। बोलीकर्ताओं के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक आवेदक आवेदन को ऑनलाइड डाउनलोड कर सकते हैं। एक जून तक उन्हें इससे संबंधित कागजात व अग्रिम राशि की रसीद के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन निविदा जांच के बाद नौ जून को उनके नाम सिस्टम में अपलोड कर दिये जाएं, जिन्हें बोली लगाने के योग्य माना जाएग...